- Hindi News
- National
- Jaitaran News Rajasthan News Message Of Qawwali On The Urs Of Syed Mirza Ali Pir Baba
सैयद मिर्जा अली पीर बाबा के उर्स पर कव्वाली का अायाेजन, कौमी एकता का दिया संदेश
फूलमाल रोड पर सैय्यद मिर्जा अली पीर बाबा की दरगाह पर उर्स पर कव्वाली मुकाबला आयोजित हुआ। कव्वाली में मध्यप्रदेश से कव्वाल आफताब कादरी इंदौरी व उतरप्रदेश से कव्वाला फिरदौस आजमी मुरादाबादी के बीच मुकाबला हुआ। कव्वाला फिरदाैस आजमी ने झगड़ा यूं मंदिराें -मस्जिद का मिटाया जाए, एकता का घर हिन्दूस्तां में बनाया जाए अादि कव्वालियों से कौमी एकता का संदेश दिया। उन्होंने ऐ मेरे माैला मेरी तकदीर को आला कर दे, सारी दुनिया से मुझे निराला कर दे...कव्वाली प्रस्तुत की। उन्होंने अंशों में बहती है यह प्रेम की गंगा, शांति से बहनो दो..., अब हमें लाल हरे रंगों में मत बांटो, सभी के घरों की छतों पर केवल तिरंगा रहने दो.... की प्रस्तुति दी ताे खूब तालियां बजी। जायरीनों ने उर्स में अकीदत के फुल चढ़ाकर अमन चैन की दुआ मांगी। दरगाह कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में कव्वालों ने शानदार प्रस्तुतियां पेश की।
देश के विकास मंे समरसता जरूरी - चाैधरी : उर्स मुबारक कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चाैधरी ने कहा कि कौमी एकता का उर्स आपसी भाईचारे के साथ प्रेम व सौहार्द्र बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में आपसी समरसता जरूरी है। उर्स में दरगाह कमेटी के सदर बुंदु खां मेवाती, पूर्व पार्षद रूस्तम खान मिस्त्री, हाजी जफर गहलोत, अब्दुल हकीम कुरैशी, सुलेमान लौहार सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। इस मौके न.पा. उपाध्यक्ष साबिर मुंशी, मोहब्बतसिंह निम्बोल, एडवोकेट सुरेश चाैधरी, निम्बोल सरपंच अशोक सोलंकी, पिपलिया खुर्द सरपंच किशोर चाैधरी, कुड़की सरपंच प्रतिनिधि हरदेव गुर्जर, कानाराम भाटी, अशोक भाटी, बगदू खां बेग, अयूब खान, सफी मोहम्मद लौहार, कासम खां लौहार, हाजी ताज मोहम्मद रंगरेज, साकिर हुसैन गहलोत, जाबिद खान, जावेद खान, इजरान मिर्जा,
अशरफ चाैहान, आबिद खान मिस्त्री, रियाज भाटी, रिजवान दर्द, नईम बेग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एम.शब्बीर अमन मेड़तासिटी ने किया।
जैतारण. फुलमाल रोड पर स्थित सैयद मिर्जा अली पीर बाबा की दरगाह पर कव्वाली पेश करते कव्वाल।