पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khinwara News Rajasthan News More Than Ten Villagers Will Benefit From The Mega Highway

मेगा हाईवे से दस से अधिक गांवाें के ग्रामीण हांेगे लाभान्वित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले कई वर्षों से कस्बे व क्षेत्रवासियो का मेगा हाईवे से जुड़ने का जो सपना था। वो अब पूरा हाे गया। विगत कई वर्षों से खिंवाड़ा एक व्यापारी केंद्र होने से किसी बड़ा सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ नहीं था, जिससे निरंतर व्यापार की दृष्टि से परेशानी का सामना करना पड़ता था। गत माह खिंवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत
करने पहुंचे विधायक खुशवीरसिंह को खिंवाड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के प्रतिनिधि मंडल ने खिंवाड़ा को हाईवे से जोड़ने की मांग की थी। इस समस्या को लेकर विधायक खुशवीरसिंह ने विधानसभा सभा मे इस मांग को प्रमुख रूप से उठाया, जिसका मुख्यमंत्री ने विनिमय विधेयक बजट में खिंवाड़ा को मेगा हाईवे से जोड़ने के लिए 27 करोड़ की घोषणा की। विधायक खुशवीरिसंह जाेजावर ने कहा कि मारवाड़ विधानसभा क्षेत्र का विकास ही उनका लक्ष्य है ताकि गांव व ढाणी सब सड़क,चिकित्सा,पेयजल व शिक्षा से जुड़े।

यह गांव हाेंगे लाभान्वित : मेगा हाईवे से कई गांव लाभान्वित हांेगे। इससे क्षेत्र के मामावास से देवली पाबूजी चौराया (जोधपुर-उदयपुर हाईवे) तक 25 किमी वाया गजनीपुरा ,खिंवाड़ा,सिवास,घेनड़ी,बोलगुड़ा, गुड़ा मेघसिंह, सांवलता, गुड़ा भीमसिंह से देवली पाबूजी चौराया तक के गांव लाभान्वित होंगे।

खबरें और भी हैं...