ट्रेनों के ठहराव काे लेकर सांसद ने उठाई मांग
पाली | पाली सांसद पीपी चौधरी ने वर्ष 2020-21 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा करते हुए संसदीय क्षेत्र पाली के लिए रेल ठहराव एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग सदन में रखी। चौधरी ने बताया कि अहमदाबाद से नई दिल्ली, भगत की काेटी से पूणे, सिकंदराबाद से बीकानेर, भगत की काेठी से बांद्रा टर्मिनस, अजमेर से अहमदाबाद सहित कई ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा। मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, पाली मारवाड़, साेजत, जवाई बांध, सोमेसर सहित कई स्टेशनों पर शाैचालय, टीन शेड का निर्माण, पीने के पानी, जीपीआर चाैकी बनाई जाए। वहीं पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना के अंतर्गत मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर कन्टेनर डिपो व मल्टी म़ॉडल लॉजिस्टिक पार्क की मांग की। हरिपुर, चण्डावल, आऊवा, जवाली व मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर कन्टेनर डिपो व मल्टी म़ॉडल लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करने की अपार संभावनाएं है।