गांवशाही गेर का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
पाली| धुलंडी के दिन गांवशाही गैर निकली जिसका प्यारा चाैक में पाली जिला मुस्लिम समाज व अब्दुल कलाम फैडरेशन के तत्वावधान में स्वागत किया गया। वक्फ कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद नागौरी ने बताया कि गैर में पंडित शंभुलाल शर्मा, कैलाश टवानी, रामप्रकाश व्यास, भंवर चौधरी, विशंभर व्यास, विजयराज सोनी, एलपीआर मेहता, जयकिशन बजाज, दिनेश पुरोहित, ओम व्यास, दिलीप जोशी, मदनलाल बोहरा, नरेन्द्र माच्छर, प्रकाश जांगिड, सभापति रेखा भाटी , महावीर सिंह सुकरलाई अादि शामिल थे जिनका सदर ताराबाबू के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मेहबूब टी, हकीम भाई, शहजाद शेख, अब्दुल सत्तार सिलावट, मोहम्मद सलीम मिस्कीन, सरफराज अली, शफी मोहम्मद, कमरुद्दीन पठान, फारूक रंगीला अादि ने स्वागत किया।