पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Naqbajan Gang39s Secret Revealed After Being Captured On Cctv Three Arrested

सीसीटीवी में कैद होते ही नकबजन गैंग का राज खुला, तीन गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैतारण थाना क्षेत्र के निंबोल गांव में जैन परिवार के एक मकान का ताला गैस कटर से काटकर वहां पर रखी तिजोरी से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चुराने के मामले का राज खुल गया है। इस वारदात को इलाके में सक्रिय कुख्यात नकबजन गिरोह के सदस्यों ने ही अंजाम दिया था। दो महीने तक पुलिस ने पूरे इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही पुरानी वारदात में लिप्त रहे चालानशुदा आरोपियों की पत्रावली को भी खंगाला गया। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने उक्त वारदात को कबूल कर लिया है। इस गैंग में कई अन्य लोग भी शामिल है। उनको पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसपी राहुल कोटाेकी के अनुसार निंबोल निवासी बुधमल जैन पुत्र गुदड़मल जैन व्यापार के सिलसिले में चेन्नई-हैदराबाद में परिवार समेत बाहर रहता है। गत 10 नवंबर 2019 से 4 जनवरी 2020 तक वह घर पर ताला लगाकर गया था। 4 जनवरी को वह घर पहुंचा तो उसके मकान के बाहर लगा हुआ ताला टूटा हुआ था। साथ ही घर की तिजाेरी से सोने-चांदी के जेवरात भी गायब थे। इस मामले में जैतारण सीओ सुरेश कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिरों से भी सूचनाएं संकलित की। इस दौरान इस इलाके में कुख्यात नकबजन गिरोह के सदस्यों के शामिल होना सामने आने पर पुलिस ने पटेल बावरी पुत्र श्रीराम बावरी निवासी निंबोल, सुरजाराम पुत्र प्रेमाराम बावरी निवासी निंबोल तथा दिनेश उर्फ दिनाराम पुत्र बाबूलाल बावरी निवासी बूटीवास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में ही उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पटेल बावरी है सरगना, दिन में रैकी, फिर वारदात

पुलिस का कहना है कि निंबोल में रहने वाले पटेल बावरी इस गिरोह का सरगना है। वह अक्सर सूने मकानों को ही निशाना बनाता है। आरोपी को अपने गांव के ही बुधमल जैन के मकान के बारे में पता था। इसलिए उन्होंने इस वारदात को कारित किया। इसके बाद वे सोने-चांदी के जेवरात को अन्य लोगों को बेच भी दिए थे। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। यह गिरोह हाईवे पर जाने वाले वाहनो से भी सामान चुराने में शामिल रहा है।

पाली. माेजा निंबाेल नकबजन गिराेह पुलिस गिरफ्त में।

खबरें और भी हैं...