- Hindi News
- National
- Jaitaran News Rajasthan News No Clue Found Of Innocent Father39s Killer Father
मासूम बेटी के हत्यारे पिता का नहीं मिला कोई सुराग
पाली | सेंदड़ा थाना क्षेत्र के चिताड़ गांव में बेटे की चाहत में 10 मार्च की सुबह आरोपी ने अपनी ही 9 महीने की बेटी का गला घोंट कर मार दिया था। मामले में सेंदड़ा थाना प्रभारी ने रायपुर उपखंड सहित ब्यावर, भीम सहित मगरा क्षेत्र में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। सेंदड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि टीमें गठित कर विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
यह था मामला : चिताड़ गांव में 10 मार्च की सुबह आरोपी ने अपनी 9 माह की मासूम बेटी का ही गला घोंटकर दिन भर शव को घर में रखा तथा शाम ढलते ही अकेले ही शव को दफना दिया था। गुरुवार को कलेक्टर के आदेश के बाद जैतारण डिप्टी एवं रायपुर एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस ने शव बाहर निकला पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा था।