पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan News Rajasthan News No Proposal To Bring Legislation For Rake On Road Blockade Center

सड़क जाम करने पर राेक के लिए कानून लाने का प्रस्ताव नहीं: केंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने कहा है कि शाहीन बाग जैसे प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम करने से रोकने के लिए कानून लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा में दी। है। रेड्डी ने बुधवार को राज्य सभा में कहा कि दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार शाहीन बाग में एक, सराय रोहिल्ला क्षेत्र में एक सर्विस रोड और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक कैरिजवे काे प्रदर्शनकारियों ने जाम कर रखा है। ये लाेग सीएए के विराेध में सड़काें पर धरना दे रहे हैं। इन प्रदर्शनों की वजह से हुए नुकसान के सवाल पर रेड्डी ने कहा कि सड़क राेकने के कारण आम जनता को हुए नुकसान के बारे में कोई आकलन नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...