- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Nursing Trainees Made Residents Aware Of Carina Virus
नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों ने काेराेना वायरस काे लेकर शहरवासयियों को किया जागरूक
काेरोना वायरस के प्रति आमजन काे जागरूक करने के लिए बांगड़ अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षक बुधवार काे दल बना कर विभिन्न काॅलाेनियाें में पहुंचे। जहां एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य केसी सैनी के नेतृत्व में प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षकों की कुल 6 टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जागरूक किया। सीएमएचओ डाॅ. आरपी मिर्धा ने बताया कि होली के अवसर पर प्रशिक्षणार्थी आगामी रविवार तक अवकाश पर थे, लेकिन राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में सभी प्रशिक्षणार्थियों के अवकाश निरस्त कर दिए थे। बुधवार काे लगभग 60 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे तथा प्रशिक्षकों के साथ आवंटित क्षेत्र में जाकर जागरूकता का कार्य किया। गुरुवार काे 30 आैर प्रशिक्षणार्थी इस अभियान में जुट जाएंगे। रविवार तक संपूर्ण पाली शहर काे एएनएम एवं जीएनएम प्रशिक्षणार्थियों द्वारा काेराेना वायरस के बारे में जानकारियां दी जाएगी, ताकि आमजन इस बारे में सजग हो सकें। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य केसी सैनी ने बताया कि पहले दिन प्रशिक्षण केन्द्र के 60 प्रशिक्षणार्थियों काे 6 प्रशिक्षक लूसी चाकाे, जिस्मा जाेन, मदन गोपाल वैष्णव, दिनेश कुमार, पारसमल कुमावत तथा महेंद्र कुमार के साथ 6 टीमें आदर्श नगर, जनता काॅलोनी, वीर दुर्गादास नगर, ग्रीनपार्क, बापू नगर विस्तार तथा सूरजपोल क्षेत्र में घर घर जाकर बैंक, स्कूल, कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि में उपस्थित लोगाें काे काेराेना के प्रति
जागरूक किया। इसी तरह फालना में भी नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों ने कोरोना वायरस के बार में लोगों को जानकारी दी।