पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News On The Second Day Of The Awareness Campaign Kareena Will Bring Four And A Half Thousand Information About Karenna

काेराेना जागरूकता अभियान के दूसरे दिन साढ़े चार हजार लाेगाें काे दी काेराेना की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के प्रति चल रहे जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार काे एएनएम प्रशिक्षणार्थियों ने साढ़े चार हजार लाेगाें काे जागरूक किया। प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल केसी सैनी ने बताया कि गुरुवार काे प्रशिक्षण केंद्र के 80 प्रशिक्षणार्थियों काे 6 प्रशिक्षक लूसी चाकाे, जिस्मा जाेन, मदन गोपाल वैष्णव, दिनेश कुमार, पारसमल कुमावत तथा महेंद्र कुमार के साथ टीम बनाकर शहर के आदर्श नगर, जनता काॅलाेनी, वीर दुर्गादास नगर, ग्रीनपार्क, बापू नगर विस्तार, कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा सूरजपोल क्षेत्र में घर घर व हर प्रतिष्ठान पर जाकर काेराेना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार काे पुलिस लाइन एवं हिम्मत नगर तथा शनिवार को प्रताप नगर एवं राजेंद्र नगर इलाकों में जनजागरूकता का कार्य किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट परिसर मेें अायाेजित हुअा जागरूकता कार्यक्रम : कोरोना वायरस के प्रति सजग रहने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार को कलेक्टर परिसर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर दिनेश चंद जैन ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराए नहीं, इसमें सावधानी बरतें। उन्होंने कोरोना वायरस के लक्षण से उत्पन्न खतरों व मामलों को ध्यान में रखते हुए आमजन को सलाह देते हुए कहा कि वे इससे भयभीत ना हो। खांसी-जुकाम और बुखार से पीड़ित व्यक्ति जहां तक संभव हो अपने घर पर ही रहें। सार्वजनिक स्थलाें पर पंेपलेट्स वितरित किये जा रहे हैं। इस माैके पर एडीएम वीरेन्द्र सिंह चाैधरी, प्रशिक्षु अाईएएस देशलदान, एसपी राहुल कोटोकी, एएसपी रामेश्वर मेघवाल डाॅ. अंकित माथुर, जिला आईईसी समन्वयक नंदलाल शर्मा सहित एएनएम के प्रशिक्षार्थी माैजूद रहे।

पाली. काेराेना की जानकारी देते एएनएम प्रशिक्षणार्थी।
खबरें और भी हैं...