पाक: विरोध के बावजूद महिलाएं सड़कों पर
इस्लामाबाद समेत सभी प्रमुख शहरों में सैकड़ों महिलाओं ने मार्च में शामिल होकर हक मांगा
दुनियाभर में दिखी लाखों महिलाओं की ताकत
{स्पेन के मैड्रिड में पोर्टा डेल सोल स्क्वेयर पर 25 हजार से ज्यादा महिलाएं जमा हुईं, विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।
{फिलीपींस के मनीला में महिलाओं ने फ्लैश मॉब किया, एक-दूसरे को गुलाब देकर बधाई दी। बाद में बड़ी रैली निकाली।
{मैक्सिको के जोकालो में खास म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित की गई। महिलाओं पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
{लीमा के पेरू में देश का विशाल झंडा लेकर रैली निकाली गई।
{महाराष्ट्र के ठाणे में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली।
महिलाओं के नारों इस्लामाबाद की सड़कें से गूंज उठीं। उन पर पथराव भी किया गया।
इस्लामाबाद| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और क्वेटा समेत सभी शहरों में महिलाओं ने आजादी मार्च निकाला। कट्टरपंथी लोगों के विरोध के बावजूद सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतरीं। इस बार मार्च की थीम- मेरा जिस्म, मेरी मर्जी रखी गई। इससे पहले मार्च पर रोक लगाने की याचिका खारिज करते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि लोगों का कहीं भी जमा होना उनका मूलभूत अधिकार है। साथ ही कहा कि महिलाएं कानून के दायरे में रहते हुए इस मार्च में शामिल हों।