- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Pandya To Play Odi After 8 Months Dhawan And Bhubaneswar Also Return
पंड्या 8 महीने बाद वनडे खेलेंगे, धवन और भुवनेश्वर की भी वापसी
सुनील जोशी की अध्यक्षता में नई चयन समिति ने टीम चुनी
न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज 0-3 से हारने के बाद अब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे की घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सुनील जोशी की अध्यक्षता में बीसीसीआई की नई चयनसमिति ने रविवार को इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में दो शतक लगाने का इनाम टीम में चुने जाने के रूप में मिला है। वे वर्ल्ड कप के बाद यानी 8 महीने बाद पहली बार इंटरनेशनल वनडे खेलेंगे। उन्होंने पिछले साल सितंबर में द. अफ्रीका के खिलाफ ही टी20 मैच खेला था। इसके बाद वे इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। अब वे द. अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक करेंगे।
पंड्या के अलावा शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी टीम में वापसी हो गई है। धवन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में कंधा खिसक गया था। इसके बाद वे न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा सके थे। भुवनेश्वर की स्पोर्ट्स हार्निया सर्जरी हुई थी। वे एनसीए में रिहैबिलिटेशन के बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं, उपकप्तान रोहित शर्मा की इंजरी ठीक नहीं हुई है। केदार जाधव को वनडे में मौका नहीं मिला है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है।
टीम इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।
सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे 12 मार्च धर्मशाला
दूसरा वनडे 15 मार्च लखनऊ
तीसरा वनडे 18 मार्च कोलकाता