- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Parikh Received The Best Mla Award Of Rajasthan In The Year 2019
पारख को वर्ष 2019 में राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ विधायक का मिला पुरस्कार
जिले में पहली बार किसी विधायक को पुरस्कार मिला
राजस्थान विधानसभा में जिले के अामजन से जुड़े मुद्दे उठाकर कर सरकार से निर्णय कराने के लिए पाली विधायक ज्ञानचंद पारख काे 2019 के राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ विधायक का अवार्ड के लिए चुना गया है। पाली के इतिहास में जिले के पहली बार किसी विधायक काे सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिल रहा है। दिसंबर 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पाली के भाजपा विधायक ज्ञानचंद पारख ने पाली विधानसभा सहित पूरे जिले के मुद्दाें काे विधानसभा में उठाया। विधानसभा में विधायक पारख की उपस्थिति से लेकर उनके विभिन्न माध्यमाें से उठाएं सवालाें पर सरकार ने निर्णय लिया।
विधानसभा में 107 प्रश्न लगाएं, ज्यादातर पर हुअा निर्णय : 2018 दिसंबर में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से विधानसभा सत्राें में विधायक ज्ञानचंद पारख काफी सक्रिय रहे। उन्होंने 107 प्रश्न विधानसभा में उठाएं। अभी विधानसभा में चाैथा सत्र चल रहा है। इसके बाद भी सिर्फ 2019 में ही विधानसभा में इतने प्रश्न लगाएं। हालांकि अभी तक 4 सत्र चल रहा है। एेसे में विधायक पारख के कई सवाल अभी भी सूचीबद्ध है।
पारख ने यह बड़े जनहित के मुद्दे व सवाल उठाए
पहला : प्रदूषण की समस्या काे लेकर एमवीअार तकनीक में सब्सिडी देने काे लेकर विधायक पारख ने विधानसभा में जाेरशाेर से उठाया था।
दूसरा : 2017 से अटका फसल बीमा पैसा दिलाया, राेहट में 62 कराेड़ सहित जिले में 123 कराेड़ का फसल बीमा का पैसा किसानाें काे मिला।
तीसरा : सरदारसमंद बांध के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने काे लेकर सवाल किए। इसके बाद अतिक्रमण हटे, बांध में पानी भी अाया।
चाैथा : गांवाें में गैर अाबादी क्षेत्र में अावास कर रहे लाेगाें काे भूमि आवंटन कर पट्टे देने की मांग उठाई, इसके बाद अभियान भी चला।
पाचंवा : पालनहार, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग के विभिन्न सवाल उठाएं, इसके बाद लाेगाें काे इसका बड़ा फायदा हुअा।
छठा : राेहट क्षेत्र में अवैध माइंस के चलते किसानाें की खेताें के खराब हाे रहे इस मामले विधानसभा में चर्चा हुई। निर्णय भी हुअा।
सातवां : किसानाें काे मुअावजा देने के लिए लगातार सवाल उठाएं।
अाठवां : चिकित्सा, पेयजल, सड़क, अापदा सहित कई जनहित के मुद्दाें काे लेकर सरकार काे घेरा।
विधायक पारख के सवाल पर मंत्री बाेले- शहर के नया गांव, जगदंबा काॅलाेनी के पट्टे अब नगर परिषद देगी
शुक्रवार काे विधानसभा में विधायक पारख ने ध्यान अार्कषित करते हुए नया गांव क्षेत्र के मामले काे उठाया। इस पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि 1987 में अार्थिक रुप से कमजाेर व्यक्ति काे याेजना बनाकर भूखंड आवंटित किए गए थे। इसमें 89 आवंटियों की राशि भी जमा करवा ली। लेकिन इसके बाद लाेगाें ने इस पर अतिक्रमण कर दिया। अाेर यह नया गांव, जगदंबा काॅलाेनी के नाम से कच्ची बस्ती बन गई। इसके बाद खसरा नंबर 629 व 630 का कुल 249.12 बीघा भूमि काे कलेक्टर ने यूअाईटी काे आवंटित कर दिया। यूडीएच मंत्री ने कहा कि जमीन सिवायचक नही है। नगर परिषद खाते में दर्ज है। उसकाे कलेक्टर द्वारा यूअाईटी काे नही दी जा सकती है। इस दाैरान विधायक पारख ने कहा कि मुझे पहले भी सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अभी मुझे समय सीमा निश्चित करवा दाे। इसके बाद यूडीएच मंत्री ने कहा कि पाली में नगर परिषद ताे अापके हाथ में है। अाप पट्टे बांटाे, डवलपमेंट कराे, सब कुछ कराे, यह ताे अापके हाथ में है। इस पर विधायक पारख ने भी पलटवार करते हुए कहा कि नियमों में छूट व शिथिलता सरकार काे ही देनी पडेगी। इस पर उन्होंने कहा कि यह अधिकार नगर परिषद का है कि पट्टे जारी करें।
सीएम, डिप्टी सीएम, नेता प्रतिपक्ष सहित 7 सदस्यीय कमेटी ने किया चयन
विधायक ज्ञानचंद पारख काे मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, संसदीय कार्य मंत्री शांतिलाल धारीवाल, सरकारी मुख्य सचेतक, नेता प्रतिपक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष की 7 सदस्यीय कमेटी इस पुरस्कार का चयन करती है।
ज्ञानचंद पारख