- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News People Of Ward 42 And 43 Raised Demand To Remove Electricity Passing Over The Houses
वार्ड 42 व 43 के लोगों ने घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली हटाने की मांग उठाई
17 लोगों ने पत्र देकर बताई समस्याएं
नगर परिषद आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड संख्या 42 व 43 का शिविर बापू नगर विस्तार स्थित भूरी बाई सोलंकी उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप नगर परिषद सभापति रेखा भाटी की अध्यक्षता में हुआ।
शिविर में शिविर में वार्ड नंबर 42 की पार्षद उषा चौधरी व वार्ड नंबर 43 के पार्षद दिलीप चौधरी ने उपस्थित रहकर अपने वार्ड की नियमित नाले-नालियों की सफाई, अतिक्रमण हटाने, नई विद्युत पोल व रोड लाइट लगाने की मांग की। सहायक शिविर प्रभारी रामेश्वरलाल शर्मा ने बताया कि जनसमस्याओं से शिविर में 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मैन इंद्रा काॅलोनी रोड व बापू नगर विस्तार के भूखंडों के पट्टे, विभिन्न गलियों में सीमेंट ब्लाक लगाने, बापू नगर विस्तार मुख्य रास्ता चौड़ा करवाने व नालों की सफाई करवाने, मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाइटेंशन विद्युत लाइनों को घरों से दूर रखना, नियमित सफाई, सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटाने, नालियों के निर्माण, विद्युत पोल लगवाने व रोड लाइट की व्यवस्था, अमरनाथ उद्यान विकसित करने, रूडिप एवं एलएंडटी द्वारा किए गए कार्यों के त्वरित निदान की मांग की। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर के दौरान हिंदू सेवा मंडल के समीप हरिजन बस्ती, बापू नगर विस्तार, ओड बस्ती, किसान केसरी गार्डन से अरिहंत हार्डवेयर, अमरनाथ काॅलोनी एवं विभिन्न गलियों में सड़क सफाई एवं नालियों की विशेष सफाई, विभिन्न गलियों में सड़क मरम्मत, आवश्यकतानुसार क्रॉस मरम्मत, फेरोकवर लगाने, नाले-नालियों के मरम्मत के प्रस्ताव संबंधित विकास अनुभाग को भिजवाए गए। शिविर के दौरान 23 सांड व 11 श्वान पकड़े गए। आयुक्त आशुतोष आचार्य ने बताया कि सोमवार को वार्ड संख्या 44 व 45 का बांगड़ कालेज में लगने वाला शिविर शीतला सप्तमी अवकाश के कारण स्थगित किया गया है। वहीं आगामी शिविर 17 मार्च को वार्ड संख्या 46 व 47 का शिविर नया गांव रोड महाराज के ढाबे के पास पार्क में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा। इस मौके पर उपसभापति ललित प्रीतमानी, पूर्व पार्षद सुरेश चौधरी, सहायक शिविर प्रभारी रामेश्वरलाल शर्मा, सहायक नगर नियोजक वीरेंद्रपाल शर्मा आदि मौजूद थे।