पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Plastic Free Will Be Done This Time Shitala Saptami Fair Will Be Broadcast Live By Putting Led Screens On Various Streets Of The City

प्लास्टिक मुक्त हाेगा इस बार शीतला सप्तमी मेला, शहर के विभिन्न चाैराहाें पर एलईडी स्क्रीन लगाकर करेंगे सीधा प्रसारण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शीतला सप्तमी का मेला 16 मार्च को भरेगा

नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाला शीतला सप्तमी का मेला 16 मार्च को भरेगा। अगले दिन 17 मार्च मंगलवार को सूरजपोल चाैराहे पर गांवशाही गेर कर आयोजन होगा व 18 मार्च को प्रताप चाैराहे पर गेर का आयोजन होगा। सभापति रेखा भाटी ने बताया कि मेले में आने वाले विभिन्न समाजों के गेर दल के लिए गुड़ भेली, साफा, स्मृति चिह्न, माला व नगर परिषद का झंडा दिया जाएगा।

मेले में गेरियों के नाचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए मेला स्थल की सड़कों पर डामरीकरण किया गया है। मेले में नगर परिषद की ओर से आमजन के लिए ठंडाई की व्यवस्था भी की गई है। सभापति ने डीओसी शाखा प्रभारी को निर्देश दिए कि मेले के दाैरान किसी भी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण न हो व स्वास्थ्य निरीक्षकों को निदर्शित किया कि मेले में दो दिन तक सफाई व मेले में प्लास्टिक की वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। मेले में टेंट, लाइट, साउंड, स्मृति चिह्न व बेरिकेडिंग व मंच की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए। मेले के दाैरान मुख्य चोराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर मेले का सीधा प्रसारण भी दिखाएं। मेले में शीतला माता चाैक पर नृत्य कलाकार व गायक कलाकारों की भी व्यवस्था भी की जाएगी। सूरजपोल पर होने वाली गांवशाही गेर में श्रेष्ठ नृतक, स्वांग व बच्चों को अच्छे नृत्य के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...