- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Prajapita Brahmakumari Celebrated Women39s Day In The Divine University
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में मनाया महिला दिवस
भास्कर न्यज पाली
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पाली शाखा द्वारा रविवार काे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी दिव्या बहन ने बताया कि नारी के परिवर्तन से समाज का परिवर्तन सहज होगा। क्योंकि नारी ही बच्चे का पहला गुरु है। अगर नारी शिक्षित होगी तो परिवार शिक्षित होगा। नारी शक्ति के यादगार रूप में आज तक साल में दो बार नवरात्रि मनाई जाती है। इसलिये नारी को खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिये। इस अवसर पर नीलम बिड़ला महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी के बिना संसार की कल्पना भी नही की जा सकती। इस दुनिया में एक बच्चे को नारी ही जन्म दे सकती है पुरूष नही। इसलिए नारी कमजोर नही है । वो जो कर सकती है वो कोई नही कर सकता । कार्यक्रम में अश्विनी दीपेन हेमवास स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा की अगर एक बच्ची को शिक्षा के साथ घर को चलाने के लिये सहनशीलता का भी गुण सिखाया जाए तो वो घर को स्वर्ग बना सकती है । इसी के साथ प्रेम चन्द दीपेन डिप्टी सीएमएचओ बाड़मेर ने भी कहा नारी का सम्मान देश का सम्मान है। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रवीण आर्य व पार्षद बिट्ठल भाई माैज्ूद रहे।
पाली. ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय में महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।