पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khinwara News Rajasthan News Pratappuri Belle Hinduism The Best In The World

प्रतापपुरी बाेले- हिंदू धर्म दुनिया मंे सबसे श्रेष्ठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तारातरा मठ (बाड़मेर) के मठाधीश प्रतापपुरी ने कहा कि हिंदू धर्म ही दुनिया में सर्वश्रेष्ठ धर्म है, हिंदुओं को जागृत रहना अत्यंत जरूरी है। वे गुरुवार को कस्बे के बालाजी मंदिर में विहिप, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सं‍बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने जो बलिदान दिया है, इसके बूते हमारा देश आज भी बचा हुआ है। इससे पहले प्रताप पुरी ने युवाओं को अपने धर्म के प्रति जागृति लाने का अाह्वान किया। प्रतापपुरी के प्रथम बार खिंवाड़ा आने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर बालाजी ट्रस्ट अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, सरपंच श्रीपाल वैष्णव, निवर्तमान उप प्रधान किशोरसिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष तेजाराम चौधरी, दीपेश सोनी, बालाजी मेला कमेटी अध्यक्ष जसवंतसिंह उदावत, प्रवीण मालवीय, मोती आचार्य, वार्डपंच बहादुरसिंह उदावत, पुजारी प्रकाश रावल, मयंक सोनी, गौतमचंद, शैतानसिंह अादि माैजूद थे।

खिंवाड़ा. बालाजी मंदिर में कार्यकर्ताअाें को सम्बोधित करते प्रतापपुरी।
खबरें और भी हैं...