- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Private Bus Full Of Passengers Clashed With Trolleys On Highway Two Youths Died
हाईवे पर खड़े ट्रोले से भिड़ी यात्रियों से भरी निजी बस, दो युवकों की मौत
पिंडवाड़ा फोरलेन पर बुधवार को ट्रोले व बस की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर मंगलवार सुबह 5.30 बजे पूना से जोधपुर जाने वाली निजी ट्रेवल्स की बस पिंडवाड़ा अजारी फाटक के पास फोरलेन पर बीच में खड़े ट्रोले को ओवरटेक करते हुए ट्रोले से टकरा गई।
इस हादसे में बस में सवार महावीर नगर पाली निवासी मनीष नाथ पुत्र सुरेंद्र नाथ और तेजाराम पुत्र राजूराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई तथा लीला पुत्री सुरानाथ, जोर सिंह सिंदल सहित 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पिंडवाड़ा थाने के एएसआई महिपालसिंह, हैड कांस्टेबल भूरीसिंह, हरिदास, खीमसिंह दल सहित मौके पर पहुंचे।
दादी के दाह संस्कार व भाई की शादी में जा रहे थे मृतक
पिंडवाडा के पास हुए सड़क हादसे में महावीर नगर पाली निवासी मनीषनाथ पुत्र सुरेन्द्रनाथ उसकी दादी की मौत पर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बीकानेर निवासी तेजाराम पुत्र राजूराम जाट पूना में कारपेंटर का कार्य करता था, होली का त्यौहार व उसके ताऊ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था। लेकिन इस सड़क हादसे में उसकी भी जान चली गई।
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई निजी बस।