पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khinwara News Rajasthan News Proposal To Install Cctv Cameras In The Meeting

बैठक में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लिया प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोजावर पुलिस चौकी में शनिवार को सीएलजी की बैठक सोजत डीएसपी डॉ हेमंत जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जांगिड़ ने कहा कि जनता के सहयोग से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक में जोजावर में सीसीटीवी कैमरे लगाने व बाहर से फेरी वालों की जानकारी पुलिस को देना व जोजावर में पुलिस मित्र मंडल बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर सिरियारी थानाधिकारी गिरवरसिंह भाटी, जोजावर चौकी प्रभारी रणजीतसिंह,भगोड़ा सरपंच भंवरसिंह, जोजावर उप सरपंच नाथूसिंह, शैतानसिंह, हिम्मतसिंह , घीसुलाल जैन, विनोद सैन अादि माैजूद थे।

राणावास. कस्बे के पुलिस चौकी में सोजत वृत्ताधिकारी डॉ हेमंत एवं सिरियारी थानाधिकारी गिरवरसिंह भाटी के सान्निध्य में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शीतला सप्तमी काे लेकर विचार-विमर्श किया गया। वहीं पिछले दिनों क्षेत्र में हुई चोरियों और बोर कंठी लूट की वारदातों पर चर्चा की और जल्द वारदातों को खोलने की बात कही। उन्हांेने हर ग्राम पर चार-चार व्यक्तियों को पुलिस मित्र बनाने की बात कही और ग्रामीणों को अनजान लोगों से सतर्क रहने,बाहरी राज्यों से यहा काम करने आए व्यक्तियों का वेरिफिकेशन एवं अनजान व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने और ग्रामीणों और पुलिस दोनों के सामंजस्य अपराध रोकने में अहम साबित होंगे। वृत्ताधिकारी डॉ हेमंत ने ग्रामीणों से बेहिचक कोई भी समस्या होने पर कोई भी शिकायत होने पर तुरंत कार्यवाही का अाश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत, राणावास सरपंच दलपतसिंह, शिक्षाविद जयसिंह राजपुरोहित, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भीकमचंद सुराणा, पूर्व सरपंच भंवरी चौधरी,निम्बली सरपंच संपत कंवर, हनुमानसिंह, धनराज सोनी, गोविंद गर्ग, पुष्पेंद्रसिंह राठौड़, छोटूसिंह, सज्जन चौधरी, राणावास उप सरपंच अमीन खां, जगदीश सोनी, खुमाराम चौधरी अादि उपस्थित थे।

खिंवाड़ा. जोजावर चौकी में सीएलजी बैठक को सम्बोधित करते सोजत डीएसपी जांगिड़।
खबरें और भी हैं...