- Hindi News
- National
- Rani News Rajasthan News Radheshyam Ranga Of Jodhpur Again For Most Exports
जोधपुर के राधेश्याम रंगा को फिर सर्वाधिक निर्यात के लिए अवार्ड
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट की ओर से एक बार फिर जोधपुर शहर के वरिष्ठ एक्सपोर्टर राधेश्याम रंगा को सर्वाधिक निर्यात के लिए अवार्ड से नवाजा जाएगा। ईपीसीएच की ओर से जोधपुर में आयोजित होने वाले अवार्ड समारोह में सम्मानित होने वाले देशभर के 65 एक्सपोर्टर्स की सूची जारी कर दी गई है। इसमें जोधपुर के तीन एक्सपोर्टर्स का नाम है।
रंगा के अलावा अशोक चौहान व राहुल जौहरी को सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट से नवाजा जाएगा। इन्हें केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी अवार्ड प्रदान करेंगी। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की ओर से वर्ष 2017-18 में 21 अलग-अलग कैटेगरी में सर्वाधिक
निर्यात करने वाले एक्सपोर्टर्स के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ईपीसीएच को मिले आवेदनों के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में 65 एक्सपोर्टर्स का चयन किया गया। यह अवार्ड 21 मार्च को जोधपुर में आयोजित समारोह में दिए जाएंगे।