पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Rajasthan Woman Goes Missing In Bharuch With A Two Year Old Girl

राजस्थान की महिला दो साल की बच्ची के साथ भरूच में उतर कर हुई लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली से रणकपुर एक्सप्रेस से हैदराबाद के लिए सफर कर रहा था सीरवी दंपती

राजस्थान निवासी एक महिला उसकी दो साल की बच्ची के साथ भरूच पहुंच कर लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार ललिता सीरवी उसकी दाे साल की बेटी गुंजन व पति राजूराम सीरवी निवासी रायपुर के साथ रणकपुर एक्सप्रेस से हैदराबाद के लिए पाली से रवाना हुई थी। यह परिवार रणकपुर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहा था। ट्रेन के भरूच पहुंचने पर ललिता पति से लघुशंका जाने की बात कह कर बेटी के साथ ट्रेन से भरूच स्टेशन पर उतर गई। प|ी के वापस नहीं आने पर पति राजूराम सीरवी भी भरूच स्टेशन पर उतर गया। उसने अपनी प|ी व बेटी की आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर भरूच रेलवे पुलिस में रिपाेर्ट
दर्ज करवाई।

गुंजन

ललिता
खबरें और भी हैं...