पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bar News Rajasthan News Rajasthan Wrestling Association Elections Dutta President Bhupendra General Secretary

राजस्थान कुश्ती संघ के चुनाव : दत्ता अध्यक्ष, भूपेंद्र महासचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | कोटा के आईके दत्ता को राजस्थान कुश्ती संघ का अध्यक्ष और बाड़मेर के भूपेंद्र सिंह को महासचिव चुन लिया गया है। सवाई माधोपुर के घुडमल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। राजस्थान कुश्ती संघ के चुनाव गुरुवार को कोटा में चुनाव अधिकारी रिटायर्ड आरपीएस नवनीत महर्षि की देखरेख में सम्पन्न हुए। इससे पहले राज्य कुश्ती संघ के चुनाव 13 मार्च, 2016 को जोधपुर में हुए थे। सीपी सिंह को अध्यक्ष व भारत सिंह को महासचिव चुना गया था। आईके दत्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भूपेंद्र सिंह संयुक्त सचिव चुने गए थे। कार्यकारिणी - अध्यक्ष : आईके दत्ता (कोटा), महासचिव : भूपेंद्र सिंह (बाड़मेर), घुडमल शर्मा (सवाई माधोपुर), वरिष्ठ उपाध्यक्ष : डाॅ. बीएल दायमा (जोधपुर), उपाध्यक्ष : जगन पूनिया (बीकानेर), लाल सिंह सांखला (जालोर), हरीश शर्मा (कोटा), कन्हैया लाल मालव (बारां), संयुक्त सचिव : मुकेश माथुर (सिरोही), कार्यकारिणी सदस्य : साबिर अली (जोधपुर), हरिराम सारन (जालोर)।
खबरें और भी हैं...