- Hindi News
- National
- Rani News Rajasthan News Rallopa Mahila Morcha State President Chadhary Welcomed
रालोपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चाैधरी का स्वागत
जैतारण. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चाैधरी के जैतारण आगमन पर प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर की अगुवाई में स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष चाैधरी ने आगामी पंचायतीराज चुनावों में तैयारी करने के साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का आव्हान किया। प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करने को कहा गया। इस मौके माधूराम चाैधरी, महादेव गुर्जर पाटन, ओमप्रकाश हाकला, भीमसिंह रावत, ओमसिंह रावत, सुखदेव खटाणा, दिनेश गुर्जर, महेन्द्र चाैधरी आदि मौजूद रहे।