- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Ranji Final From Today Saurashtra Have A Chance To Win After 76 Years
रणजी फाइनल आज से, सौराष्ट्र के पास 76 साल बाद जीतने का मौका
घरेलू क्रिकेट के नए चैंपियन के लिए मुकाबला सोमवार से सौराष्ट्र और बंगाल के बीच खेला जाएगा। यह रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला राजकोट में सुबह 9.30 बजे से होगा। सौराष्ट्र के पास 76 साल बाद खिताब जीतने का मौका है। टीम पिछले 8 सीजन में चौथी बार फाइनल में पहुंची है। वहीं, बंगाल ने 1989-90 के बाद ट्रॉफी नहीं जीती है। बंगाल 2006-07 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचा है।
मैच में टेस्ट खिलाड़ी पुजारा और साहा खेलते दिखाई देंगे। सौराष्ट्र के कप्तान तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि बंगाल के मनोज तिवारी पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी।