- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Recommended To Stop The Irregularities Found In The Crusher
क्रेशर में मिली अनियमितताएं बंद करने की सिफारिश की
आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर हुई थी जांच
जाडन खालसा में पुलिस की अधिकारी की प|ी के नाम से संचालित अवैध क्रेशर यूनिट को सीज करवाने को लेकर कलेक्टर दिनेशचंद जैन ने संयुक्त सचिव एलएस को सिफारिश पत्र भेजा है। सीज की कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया चल रही है। बताया जाता है कि आगामी कुछ दिनों में जाडन खालसा में चल रही अवैध क्रेशर यूनिट सीज होने के साथ कंसेंट भी निरस्त कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार जाडन खासला में नीलू एंटरप्राइजेज नाम से क्रेशर संचालित है। इस क्रेशर के मालिक प्रदीप शर्मा हैं, जो पूर्व में पाली में पुलिस अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। वहीं जाडन गांव के खसरा नंबर 324 रकबा 1.8970 गैरमुमकिन औद्योगिक प्रयोजन की खातेदार प्रदीप शर्मा की प|ी अंजना शर्मा के नाम है। इन्होंने यह जमीन 19 अगस्त 2019 को संतोष प|ी नरेश व कमला प|ी कोजाराम के पक्ष में बेचान कर दी थी। इसको लेकर जोधपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नंदलाल व्यास ने नीलू एंटरप्राइजेज के नाम से क्रेशर संचालित होने की जांच करवाने की मांग की थी। इस पर उपखंड अधिकारी मारवाड़ जंक्शन व पाली प्रदूषण नियंत्रण मंडल क्षेत्रीय ने जांच रिपोर्ट पेश की, जिसमें कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई। इसको लेकर पाली प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने गत 24 जनवरी 2020 को कंसेंट निरस्त करने और क्रेशर यूनिट बंद करने को लेकर राजस्थान स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जयपुर को पत्र भी लिखा है। इसी मामले में अब कलेक्टर जैन ने भी जांच रिपोर्ट के अनुसार क्रेशर यूनिट बंद करने की सिफारिश को लेकर संयुक्त सचिव एलएस को पत्र भेजा है।
प्रदूषण निवारण नियंत्रण की इन शर्तों का हुआ उल्लंघन : जाडन खालसा में संचालित क्रेशर यूनिट में शिकायतकर्ता द्वारा जांच करवाने की मांग को लेकर प्रदूषण नियंत्रण मंडल पाली ने जांच की, जिसमें प्रदूषण निवारण नियंत्रण की शर्तों 14, 29, 30, 31, 33, 36, 37 व 38 की पालना नहीं मिल पाई। इनमें क्रेशर यूनिट परिसर में पर्याप्त पौधराेपण नहीं करने, बाउंड्री वॉल नहीं बनवाने, धूल मिट्टी के नियंत्रण को लेकर विशेष उपकरण नहीं लगाने समेत प्रदूषण नियंत्रण शर्तों को उल्लंघन पाया गया। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण मंडल पाली ने क्रेशर संचालन की अनुमति को निरस्त करने व क्रेशर यूनिट को वायु (प्रदूषण निवारण नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 31ए के तहत बंद करने की सिफारिश भी कर चुके हैं।