- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Regional Wise Settlements Will Be Made For Ram Navami
रामनवमी को लेकर क्षेत्रवार बस्तियों की बनेगी टोलियां
रामलला की शोभायात्रा निकलेगी, बस्तियों की बैठक व गोष्ठियों का आयोजन
विश्व हिंदू परिषद सिरोही के तत्वावधान में आगामी 2 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव मनाने को लेकर संघ विचार परिवार के सभी घटक दल एवं स्वयंसेवक कार्यकर्ता सिरोही मुख्यालय पर रामलला की शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे हुए है। अब नगर के प्रत्येक मोहल्लों में बस्तियों की बैठक, गोष्ठियों का आयोजन शुरू हो चुका है।
रामनवमी महोत्सव समिति सिरोही के प्रचार मीडिया प्रमुख लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि समिति की एक बैठक में विचार-विमर्श के बाद सिरोही नगर में वार्डों के अनुरूप क्षेत्रीय बस्तियों की टीम बनाई जा रही है, जो घर-घर जाकर शोभायात्रा को भव्य बनाने एवं हिंदू समाज की अधिकाधिक भागीदारी इसमें सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। समिति की रचना अनुसार टांकरिया क्षेत्र, ब्रह्मपुरी, भाटकड़ा, कुमारवाड़ा, सदर बाजार, संपूर्णानंद कॉलोनी, मेघवाल वास, रबारीवास, सरूपनगर मीणावास, शांति नगर, घाचीवाड़ा, नयावास, कृष्णापुरी, हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर, सार्दुलपुरा, आर्य समाज रोड, मोदी लाईन, महाकाली नगर, अनादरा रोड, शाहजी की बाड़ी, पैलेस रोड, सिनेमा रोड, राधिका रेजिडेंसी क्षेत्र में लोगों की टोलियां बनाने का क्रम शुरू हो गया है।