चिकित्सालय में सीसीटीवी लगाने की घाेषणा
मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक
राजकीय रैफरल चिकित्सालय में मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक विधायक अविनाश गहलोत की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा व्यवस्थाओं सहित विभिन्न सुविधाओं को लेकर प्रस्ताव लिए गए।
बैठक में विधायक गहलोत ने चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को दवाई वितरण व ओपीडी में हो रही परेशानी को लेकर अतिरिक्त काउंटर खोल बेहतर सुविधा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा
निर्देश दिए। इस दौरान ब्लाॅक चिकित्साधिकारी ओमप्रकाश चाैधरी, प्रभारी देवेन्द्र सोलंकी, जुगलकिशोर सिंगाड़िया, प्रकाश सोलंकी, परमेश्वर पंचारिया, उच्छब कंवर, रामेश्वरलाल आदि मौजूद रहे। विधायक कोष से चिकित्सालय में डी फ्रीज, एम्बुलेंस सहित विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर घोषणा की गई।
जैतारण. चिकित्सालय में मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में उपस्थित विधायक व अन्य।