राजस्व अधिकारियों की बैठक 18 मार्च को
पाली| राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 18 मार्च सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभा भवन में होगी कलेक्टर दिनेशचंद जैन ने बताया कि बैठक में अवैध खनन की रोकथाम की समीक्षा एवं बजरी के अवैध खनन पर चर्चा, जल संसाधन विभाग की माॅनिटरिंग, राजस्व, भू अभिलेख, आरसीएमएस पोर्टल के संबंध में, भू-अभिलेख कार्याे की समीक्षा एवं डीआईएलआरएमपी की समीक्षा एवं भूमि अवाप्ति के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
विश्व उपभोक्ता दिवस कल, होंगे कार्यक्रम
पाली| कलेक्टर दिनेशचंद जैन की अध्यक्षता में विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी सुरेशदत्त पुरोहित ने बताया कि विश्व उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम द सस्टेनेबल कस्टमर पर रखी
गई है।