पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साेना 100 रुपए नरम, चांदी में 950 रुपए की बढ़त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर| हाेली के बाद बुधवार से स्थानीय सर्राफा बाजार में शुरू हुए सामान्य काराेबार के दाैरान साेने में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट रही वहीं चांदी के भाव 950 रुपए प्रति किलाे बढ़ गए। वैश्विक स्तर पर साेेने के भावाें में गिरावट के बाद सुधार का दाैर देखा गया जिससे गुरुवार काे स्थानीय भावाें में तेजी के अासार बन रहे हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को कारोबार के दौरान करीब 36 पैसा मजबूत हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,661 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 17.03 डॉलर प्रति औंस रहा। अमेरिकी बाजाराें में बुधवार काे साेना गिरकर सुधरा।

जयपुर सर्राफा भाव : चांदी (999) 47,400, चांदी रिफाइनरी 46,900 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 44,800 रु., सोना जेवराती 42,300 रु. तथा वापसी 40,800 रु. प्रति दस ग्राम।
खबरें और भी हैं...