- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News Saudi Arabia39s Price War Announced Crude Will Be Cheaper
सऊदी अरब का प्राइस वॉर का ऐलान, सस्ता होगा क्रूड
आने वाले दिनों में क्रूड के दाम और घट सकते हैं। तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और सहयोगियों के बीच तेल उत्पादन में कटौती को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इसके बाद सऊदी अरब ने आक्रामक प्राइस वॉर छेड़ने का ऐलान किया है। ओपेक देश कोरोनावायरस के कारण कच्चे तेल के दाम पर पड़े असर को थामने के लिए उत्पादन में कटौती करना चाह रहे थे। लेकिन रूस से उत्पादन में कटौती से इनकार कर दिया। इसके बाद सऊदी अरब ने कहा है कि वह कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाएगा। साथ ही अगले महीने से प्रमुख बाजारों के ग्राहकों को 20% डिस्काउंट भी देगा। इसका एक उद्देश्य रूस के साथ-साथ अमेरिका की शेल इंडस्ट्री आदि को कारोबार में पछाड़ना है। इससे कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।