- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Sbi Reduced Loan For The Second Time In A Month Reduced Interest On Fixed Deposits Only 3 Interest On Savings Account
एसबीआई ने एक माह में दूसरी बार सस्ते किए कर्ज, फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज घटाया, बचत खाते पर सिर्फ 3% ब्याज
बैंक के 44.51 करोड़ बचत खाताधारकों को फायदा होगा
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने एक माह में दूसरी बार न सिर्फ अपने कर्ज सस्ते करने का ऐलान किया, बल्कि टर्म डिपॉजिट की दरों में भी कटौती की है। इससे जहां एसबीआई के होम और ऑटो लोन सस्ते गए हैं। वहीं, विभिन्न अवधि वाली फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज भी घट गया है। नई दरें 10 मार्च से लागू हो गई हैं।
ताजा कटौती के तहत एसबीआई ने विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर 0.10-0.15% तक घटाने का ऐलान किया है। इससे एक साल वाला एमसीएलआर 7.85% से घटकर 7.75% पर आ गया है। यह चालू वित्त वर्ष में एमसीएलआर में लगातार 10वीं कटौती है। इस कटौती के बाद एमसीएलआर से जुड़े 30 साल वाले होम लोन की ईएमआई प्रति एक लाख रुपए की राशि पर 7 रुपए कम हो जाएगी। वहीं, सात साल के कार लोन की ईएमआई प्रति एक लाख रुपए की राशि पर पांच रुपए कम हो जाएगी। एसबीआई ने एक साल या इससे अधिक अवधि वाली रिटेल टर्म डिपॉजिट की दर में 0.10% और 7 से 45 दिन तक की एफडी पर 0.5% की कटौती की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी व सीईओ पल्लव मोहापात्रा ने बताया उनका बैंक 15 मार्च को एमसीएलआर घटाने पर विचार करेगा।
अन्य बैंक भी कर सकते हैं कटौती
हर बैंक की फंड जुटाने की लागत अलग-अलग होती है रिजर्व बैंक ने सीआआर से जुड़े नियमों में ढील दी है। इसलिए अन्य बैंकों के लिए कटौती की गुंजाइश बनी हुई है।
-मदन सबनवीस, चीफ इकोनॉमिस्ट, केयर रेटिंग्स
चेयरमैन बोले- ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान बढ़ेगी
इसके अलावा बैंक ने तिमाही आधार पर एसएमएस सेवा के लिए वसूले जाने वाले शुल्क को भी खत्म कर दिया है। इस बारे में बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, ‘इस फैसले से हमारे मूल्यवान ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान और बढ़ जाएगी। इस कदम से हमारे ग्राहक एसबीआई से और मजबूती के साथ जुड़ेंगे।
सभी बचत खाताधारकों को जीरो बैलेंस की सुविधा
अब बैंक के सभी बचत खाताधारकों को ‘जीरो बैलेंस’ खाते की सुविधा मिलने लगेगी। इस कदम से 44.51 करोड़ खाताधारकों को फायदा होगा। इसे मैंटेन नहीं करने पर खाताधारकों को पांच से 15 रुपए जुर्माने और टैक्स का भुगतान करना होता है। बैंक ने बचत खातों पर वार्षिक ब्याज दर को घटाकर 3% कर दिया है।
एफडी पर ब्याज की नई दरें
अवधि ब्याज दर
7 से 45 दिन 4%
46 से 179 दिन 5%
180 से 210 दिन 5.5%
211 से 1 साल से कम 5.5%
1 साल से 2 साल से कम 5.9%
2 साल से 3 साल से कम 5.9%
3 साल से 4 साल से कम 5.9%
5 साल से 10 साल से कम 5.9%
एसएमएस सेवा के लिए तिमाही आधार पर वसूला जाने वाला शुल्क भी समाप्त किया गया
2017-18 में कमाए 2,434 करोड़
एसबीआई ने 1 अप्रैल 2017 से मिनिमम बैलेंस न रखने पर शुल्क लगाया था। वर्ष 2017-18 में इससे एसबीआई को 2,433.87 करोड़ की आय हुई थी। 2018-19 में सरकारी बैंकों 1,996 करोड़ वसूले थे।
मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है