पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नकली बीड़ी के साथ घी क्रीम व शैंपू जब्त किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेल्समैन को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने नया बस स्टैंड के निकट एक मकान पर दबिश देकर युवक के कब्जे से देसाई ब्रांड की नकली बीड़ी के 3240 बंडल जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी केशव नगर निवासी युवक के कब्जे से नकली के संदेह में 21 किलो 500 ग्राम घी, चेहरे पर लगाने की क्रीम के 144 पैकेट व 3520 शैंपू के पाउच बरामद किए। पुलिस ने आरोपी लोकेश खटीक को गिरफ्तार किया, जो नकली बीड़ी के साथ यह सारी सामग्री बेचने का काम करता है। उसे इस तरह की सामग्री की सप्लाई हेमावास निवासी महेंद्रसिंह नाम का युवक करता है। कोतवाली थाना प्रभारी गौतम जैन ने बताया कि देसाई बीड़ी की विजिलेंस टीम ने सूचना दी कि शनिवार को नया बस स्टैण्ड के पीछे एक मकान में युवक नकली बीड़ी बेच रहा है। इस पर नया बस स्टैण्ड पुलिस चौकी प्रभारी समुद्रसिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल रामनिवास, रतनलाल व नारायणलाल की टीम ने मकान की तलाशी में देसाई बीड़ी के 50 पैकेट में पैक 3240 बंडल, डव कम्पनी के शैम्पू के 3520 पाउच, फेयर एण्ड लवली क्रीम के 50 ग्राम वाले 144 पैकेट के साथ कृष्णा व सरस ब्रांड का 21 किलो 500 ग्राम घी बरामद किए। पुलिस का कहना है कि नकली के संदेह में यह सारा सामान जब्त किया गया है, जिसके सैंपल जांच के लिए चिकित्सा विभाग को भेजे गए है।

खबरें और भी हैं...