पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Marwar Junction News Rajasthan News Sheetla Mata Fair In Isaali Village Tomorrow Bhajan Evening Today

ईसाली गांव में शीतला माता का मेला कल, भजन संध्या आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेले में आज भक्ति संध्या के दौरान भामाशाह करेंगे ग्राम पंचायत को ट्रैक्टर भेंट

क्षेत्र के ईसाली गांव में बने शीतला माता के मंदिर पर मेले का आयोजन रविवार को किया जाएगा। मेले की पूर्व संध्या पर भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेला आयोजक कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सरपंच इंद्रसिंह ईसाली ने बताया कि इस वर्ष मेले व महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार मूलाराम, पुखराज,चुन्नीलाल,रमेश नरेन्द्र व समस्त सोलंकी परिवार की ओर से आयोजित किए जाने वाले मेले की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। वही 15 मार्च को सुबह पूरे गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए वरघोड़ा निकाला जाएगा, जिसके बाद मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर स्थानीय सरपंच माया कंवर व पंचायत की पूरी टीम मेला कमेटी के साथ तैयारियों में जुटी हुई है।

ईसाली ग्राम पंचायत को ट्रैक्टर भेंट करेंगे भामाशाह : ईसाली ग्राम पंचायत को शीतला माताजी मेले के अवसर पर भामाशाह परिवार की ओर से ट्रैक्टर भेंट किया जाएगा। ईसाली सरपंच माया कंवर ने बताया कि मिनी ट्रैक्टर भामाशाह परिवार के माधोसिंह राजपुरोहित द्वारा भेंट किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...