- Hindi News
- National
- Chamunderi News Rajasthan News Sheetla Mata Fair Will Be Filled On The Hill Today In Chotila
चोटिला में आज पहाड़ी पर भरेगा शीतला माता का मेला
चोटिला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शीतला सप्तमी के अवसर पर रविवार को पहाडी़ पर स्थित शीतला माताजी के मंदिर में बासोड़े के भोग एवं विशेष पूजा अर्चना के
बाद मेला शुरू हाेगा। इससे पूर्व शनिवार देर शाम मेले की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गायकों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। सरपंच प्रतिनिधि चोटिला महानपराक्रमसिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति आयोजित मेले में दूरदराज व रोहट क्षेत्र के श्रद्धालु भाग लेंगे।
चामुंडेरी. चामुंडेरी राणावतान गांव के बस स्टैंड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में रविवार व साेमवार काे मेला अायाेजित हाेगा। इसमें अासपास के गांवाें से श्रद्धालु शिरकत करेंगे। मेला कमेटी द्वारा रात्रि में भजन संध्या का अायाेजन किया जाएगा, जिसमें मनीष परिहार, पूजा चाैहान, हास्य कलाकार जगदीश प्रजापत, गणेश बुरासिया व नृत्य कलाकार पायल परिहार,फेंसी प्रजापत अादि अपनी प्रस्तुति देंगे।