फागाेत्सव के रंग में पाली : कृष्ण-राधा बन खेली फूलाें से हाेली, एकजुटता का संकल्प लिया
हाेली के बाद रंग फीके पड़ गए लेकिन फागुन की मस्ती अभी भी हवाअाें में छाई हुई है। विभिन्न समाजाें द्वारा फागाेत्सव के बहाने स्नेह मिलन समाराेह अायाेजित करके एकजुटता का संकल्प लिया जा रहा है। गुलाल अाैर फूलाें के माध्यम से हाेली खेलकर शहरवासियाें काे ब्रज की हाेली से साक्षात्कार कराए जा रहे है। शुक्रवार काे राजपुराेहित समाज, थली परिषद, माहेश्वरी, स्वर्णकार ब्राह्मण व सिखवाल ब्राह्मण महिला मंडल के बैनर तले फागाेत्सव कार्यक्रम अायाेजित किया गया जिसमें कई समाजबंधुअाें ने शिरकत की अाैर अापसी भाईचारा बढ़ाया। दिनभर फाग गीत गाए अाैर जमकर नृत्य भी किया।
शहर में विभिन्न समाजों द्वारा फागोत्सव को लेकर स्नेह मिलन समारोह आयोजित किए गए
सिखवाल ब्राह्मण : तिलक नगर में फाग गीताें पर नाची महिलाएं
तिलक नगर स्थित सिखवाल ब्राह्मण समाज भवन में महिला मंडल द्वारा फागाेत्सव मनाया गया। इस दाैरान फाग गीताें पर महिलाओंं ने जमकर नृत्य किया। राधा कृष्ण बनकर महिलाओंं ने ब्रज के दृश्य काे साकार किया। फूलाें व गुलाल के माध्यम से हाेली खेलकर माहाैल काे खुशनुमा बनाया। श्रीकृष्ण व राधा की मनाेहारी झांकियां भी बनाई गई। ठंडाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुअा। कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ सीताबाई, रामी बाई, शांताबाई, प्रमिला व्यास व महिला मंडल की उपाध्यक्ष ललिता व्यास, सुमनलता व्यास, किरण शर्मा, सुमित्रा शर्मा, प्रेमलता व्यास, हेमा शर्मा, अन्नु नागला, सुनिता व्यास, किरण व्यास अादि माैजूद थी।
ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा पानी दरवाजा स्थित समाज के नाेहरे में फागाेत्सव मनाया गया। इस दाैरान हिंदी व मारवाड़ी हाेली के गीताें पर महिलाओंं ने नृत्य किया। अाज ब्रज में हाेली रे रसिया गीत पर फूलाें से हाेली खेली। बच्चाें काे ईसर गणगाैर बनाकर तीज के गीत भी गाए। पिंकी ने कृष्ण, प्रतिभा ने राधा अाैर संताेष साेनी ने गुर्जरी बनकर नृत्य किया। अध्यक्ष किरण साेनी ने बताया कि कार्यक्रम में पिंकी, संंताेष मंडाेरा, सूर्या मंडाेरा, मनीषा मंडाेरा, प्रतिभा, दीपिका, विमला परिहार, विमला कट्टा, कमला परिहार, प्रेमलता, कांता साेनी, शारदादेवी, कमलादेवी, चंद्रकांता, कैलाशीदेवी, दुर्गा, साेनादेवी, सुनितादेवी, उषा कांकरिया अादि का सहयाेग रहा।
स्वर्णकार समाज : बच्चे बने ईसर गणगाैर, गीत गाए
श्री माहेश्वरी महिला संगठन का हाेली स्नेह मिलन समाराेह रामनगर स्थित शिव वाटिका में अायाेजित किया गया। अध्यक्ष शांति कासट व सचिव पुष्पा बाहेती ने बताया कि इस माैके पर नृत्य, लक्की ड्राॅ, सरप्राइज गेम सहित कई प्रतियाेगिताएं अायाेजित की गई। नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। अजीज कोहिनूर ने फागुन गीत प्रस्तुत करके महिलाओंं काे भक्तिरस से सराबाेर कर दिया। विमला जाजू, उर्मिला तापड़िया, प्रेमलता मानधना एवं मधु बाहेती विशिष्ट अतिथि के रूप में माैजूद रही। कार्यक्रम में निर्मला फोफलिया, सरला काबरा, नीता धूत, पुष्पा राठी, पूजा बिड़ला, आभा सोनी, ज्योति राठी, शुभांगी भूतड़ा, पुष्पा फोफलिया, सीमा मालपानी, श्वेता राठी, सविता खेतावत, अल्का तोषनीवाल, निशा बिड़ला आदि का सहयाेग रहा।
माहेश्वरी समाज : फागुनी गीताें ने थिरकीं महिलाएं
थली परिषद का रंगाेत्सव कार्यक्रम शुक्रवार काे बागवेरा दादावाड़ी में मनाया गया। कार्यक्रम के दाैरान अायाेजित प्रतियाेगिताएं इस बार महिला मंडल की अध्यक्ष सुषमा डागा व सचिव विनिता बैंगाणी के संयाेजन में हुई। अध्यक्ष जयकुमार पींचा व सचिव संजय गाेलछा ने बताया कि इस दाैरान फैमिली नंबर वन, ट्रंप का धमाका, हैप्पी हाेली पिचकारी, इसकी टाेपी उसके सर, सेल्फी हंट, हाउजी गेम सहित कई मनाेरंजक कार्यक्रम अाैर प्रतियाेगिताएं हुई। अपनी कक्षा में प्रथम रहने वाले बच्चाें व प्रतिभाअाें का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जीतमल पटावरी, शेखर बांठिया, अशाेक नाहटा, मनाेज सेठिया, राहुल गाेलछा, उषा पटावरी, शांति पींचा, नीलम कुंडलिया, रितिका पटावरी अादि का सहयाेग रहा।
थली परिषद : हाेली महाेत्सव से पहले हुई प्रतियाेगिताएं
सिखवाल ब्राह्मण महिला मंडल