पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Soldiers Set Out On Bicycles To Meet Former Soldiers And Martyred Families

पूर्व सैनिकाें व शहीद परिवार से मिलने साइकिल पर निकले जवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेना में शहीद हुए जवान के परिवारों व भूतपूर्व सैनिकों से मिलने के लिए ब्रिगेडियर अजय दुग्गल के नेतृत्व में जोधपुर से 3 मार्च काे रवाना हुई साइकिल यात्रा बुधवार काे पाली सैनिक कल्याण बाेर्ड पहुंची, जिनका पूर्व सैनिकों व शहीद के परिजनों द्वारा स्वागत किया गया। 2 हजार किमी की यात्रा कर पाली पहुंचे इन 20 जवानों ने शहीद के 3 परिवारों अाैर 30 भूतपूर्व सैनिकों काे उपहार देकर सम्मानित किया गया। सैनिक कल्याण बाेर्ड के कर्नल गजेंद्रसिंह ने बताया कि शहीद जवान के परिवार की कुशलक्षेम पूछने अाैर भूतपूर्व जवानों काे अा रही समस्याओं काे निराकरण करने के लिए 3 मार्च काे ये जवान जोधपुर से रवाना हुए थे। जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, लखपत, माउंट अाबू, सिरोही हाेते हुए 9वें दिन पाली पहुंचे।

पाली. सैनिक कार्यालय पहुंचा साइकिल यात्रा दल।
खबरें और भी हैं...