पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसपी कोटोकी ने किया स्वागत कक्ष का लोकार्पण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में नव पदस्थापित एसपी राहुल कोटकी ने रविवार को सोजत रोड पुलिस थाने में भामाशाहों के सहयोग से नव निर्मित स्वागत कक्ष का फीता काट कर लोकार्पण किया। एसपी कोटोकी के पुलिस थाने में पहुंचने पर थानाधिकारी सीमा जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें गार्ड आफ आॅनर दिया।उन्होंने थानाधिकारी कक्ष में बैठकर एसएचओ जाखड़ से सोजत रोड थाना क्षेत्र,क्राइम,स्टाफ आदि के बारे में जानकारी ली। स्वागत कक्ष के लोकार्पण के बाद उन्होंने कहा कि सोजत रोड पुलिस थाने में बहुत ही अच्छा स्वागत कक्ष बनाया गया है। वो जिले के सभी थानों के निरीक्षण के दाैरान स्वागत कक्ष को प्राथमिकता से देखेंगे व सोजत रोड पुलिस थाने के स्वागत कक्ष को जिले में माडल स्वागत कक्ष के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। जिन थानों में स्वागत कक्ष नहीं है,उन्हें प्राथमिकता से स्वागत कक्ष बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। स्वागत कक्ष में पुलिस थाने में आने वाले परिवादी व अन्य के बैठने की व्यवस्था होगी व अपनी समस्या बता सकेंगे। सोजत रोड थानाधिकारी सीमा जाखड़ द्वारा भामाशाहों के सहयोग से पुलिस थाने में बहुत ही अच्छा स्वागत कक्ष बनाने पर उन्होंने सराहना करते हुए पुलिस विभाग की तरफ से सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर सोजत रोड सरपंच लक्ष्मी कच्छवाह,पूर्व उप प्रधान अजयंिसह कच्छवाह,अनिल शर्मा,दिलीप खाटेड़,संजय त्रिवेदी,ओमप्रकाश मारू, भंवरलाल भाटी,ज्ञानचंद उपाध्याय,डालर राय,कुशाल गुन्देचा अादि मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएचओ जाखड़ को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई : रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसपी कोटोकी ने सोजत रोड थानाधिकारी सीमा जाखड़ को गुलदस्ता भेंट कर महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंनेे कहा कि पुलिस विभाग में महिला एसएचओ की संख्या काफी कम है। सोजत रोड थानाधिकारी सीमा जाखड़ बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है।

पुलिसकर्मियों से पूछी परेशानी : सोजत रोड पुलिस थाने में रविवार को पहली बार आगमन पर एसपी कोटकी सभी से आत्मियता से मिले। उन्होंने सोजत रोड पुलिस थाने का निरीक्षण कर भवन,कारागृह, बैरक,मेस,स्टाॅफ आदि के बारे में पूरी जानकारी ली। रवाना होने से पूर्व वो स्थानीय स्टाफ के कर्मचारियों से रूबरू हुए व प्रत्येक कर्मचारी से किसी प्रकार की परेशानी होने के बारे में पूछा।

यह है स्वागत कक्ष में : स्वागत कक्ष में 20 जनो ंके बैठने के लिए चेयर लगी है। पुलिस अधिकारी के बैठने के लिए चेयर व टेबल लगी है। टी.वी.भी लगा रखी है। साथ ही दीवारों पर विभिन्न स्लोगन व महापुरुषों की फोटो भी लगाई गई है।

खबरें और भी हैं...