पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खिवांदी में मारपीट मामले में दोनों पक्षों से मिले एसपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली | एसपी राहुल कोटोकी ने शनिवार को गुड़ा एंदला, सांडेराव, तखतगढ़ व सुमेरपुर थाने का निरीक्षण किया। शाम को वे सुमेरपुर थाना क्षेत्र के खिवांदी गांव में पहुंचे और बीते दिनों मारपीट की घटनास्थल का मुआयना किया। गांव में एसपी ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से मुलाकात कर उनसे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने दोनों पक्षों को आश्वस्त किया कि घटना के लिए दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को किसी भी तरह से फंसाया नहीं जाएगा। एसपी ने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए आपसी सौहार्द्र कायम रखने की बात कही। इसके बाद वे सुमेरपुर थाने पहुंचे और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। रविवार को एसपी फालना, बाली व सादड़ी थाने का निरीक्षण करेंगे और वहां लोगों से भी मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि गत 10 मार्च को धुलंडी के दिन पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट की घटना में 15 लोग घायल हुए थे।
खबरें और भी हैं...