पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Sp Will Take First Crime Meeting Of Officers Today

एसपी आज अफसरों की पहली क्राइम मीटिंग लेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली| नए एसपी राहुल कोटोकी शुक्रवार को जिले के सभी पुलिस अफसरों के साथ संवाद कर अपराधों की समीक्षा पर बैठक लेंगे। एसपी की यह पहली क्राइम मीटिंग है, जिसमें जिले के सभी अफसरों को सुबह 11 बजे पाली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिला परिषद के सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी जिले में अपराधों पर अंकुश तथा जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा करेंगे। थानों में दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के साथ ही रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को लेकर एसपी दिशा निर्देश देंगे। जिले में बजरी माफिया के साथ संगठित माफिया के रूप में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से शह देने वाले लोगों की पहचान करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश के लिए भी एक्शन प्लान पुलिस अफसरों को बताएंगे।
खबरें और भी हैं...