- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Speculation Of Yuvraj Salman Becoming Saudi Emperor
युवराज सलमान के सऊदी सम्राट बनने की अटकलें
सम्राट के छोटे भाई की गिरफ्तारी से शाही खानदान के बाकी सदस्य स्तब्ध
सऊदी अरब के शाही परिवार में ताजा गिरफ्तारियों के कारणों पर चर्चा शुरू हो गई है। संकेत मिले हैं कि युवराज मोहम्मद बिन सलमान अपने खिलाफ असंतोष की कानाफूसी तक सहन नहीं कर सकते हैं। यह भी कि युवराज अपने प्रतिद्वंद्वियों पर काबू पाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। इससे परिवार के अन्य लोगों में भय पैदा हो गया है। प्रिंस नईफ बिन सईद के साथ तीन अन्य राजकुमारों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
34 वर्षीय युवराज अपने 84 साल के बुजुर्ग पिता सम्राट सलमान के नाम पर सऊदी रियासत का शासन संभाल रहे हैं। गिरफ्तारियों से सवाल उठे हैं कि क्या युवराज को परिवार के भीतर उनके खिलाफ बगावत होने का संदेह था या वे पूरी सत्ता हाथ में लेने की प्रक्रिया में अपने सभी संभावित प्रतिद्वंद्वियों को खामोश कर देना चाहते हैं। सम्राट सलमान के भाई प्रिंस अब्दुल बिन अब्दुल अजीज गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं। पिता और बेटे नईफ की गिरफ्तारी से सऊदी खानदान स्तब्ध है क्योंकि प्रिंस अहमद सम्राट के बहुत नजदीकी माने जाते थे। इस कारण उन्हें अब तक युवराज के कोप से मुक्त समझा जाता था।

अरब खाड़ी इंस्टीट्यूट, वाशिंगटन के विशेषज्ञ क्रिस्टिन स्मिथ दीवान कहते हैं, सम्राट के होते हुए प्रिंस अहमद की गिरफ्तारी आश्चर्यजनक है। युुवराज मोहम्मद के दो समर्थक बताते हैं कि वे अपने परिवार के सदस्यों से आजिज आ चुके थे। युवराज को पता लगा था कि गिरफ्तार किए गए सभी प्रिंस पारिवारिक बैठकों में उनकी शिकायत करते हैं। इससे युवराज का धैर्य खत्म हो गया। इस संबंध में जानकारी देने वाले शाही दरबार या परिवार के निकट लोगों ने कार्रवाई के भय से अपना नाम गोपनीय रखा है। एक पूर्व अधिकारी ने बताया, युवराज के तत्काल गद्दी संभालने के संकेत नहीं हैं।© The New York Times