विद्यार्थियों काे बताई हाेली की महत्ता
मांडा | निकटवर्ती वोपारी ग्राम के निर्मल शिक्षण संस्थान में होली का पर्व मनाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य मांगीलाल ने कहा कि इस माैके पर 8वीं के छात्रांे काे विदाई देकर हाेली मनाई। इस दाैरान अतिथियांे का बहुमान किया गया। इस अवसर पर सरपंच पुष्पा देवी मीणा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पुष्पेंद्रसिंह, सज्जन चौधरी, कालूराम सीरवी, मनोहरसिंह राजपुरोहित, गुलाबराम हटेला व हेमाराम चौधरी अादि माैजूद थे।
रानी | स्थानीय महावीर शिक्षण संस्थान मे होली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अलग-अलग रंगों के महत्व के बारे में बताया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा होलिका और प्रहलाद बनकर होली की कहानी का नाट्य रूपांतरण कर सभी को पर्व की महत्ता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य रजनीश पाण्डेय ने बताया कि होली का यह पर्व जीवन की उदासी को छोड़कर नई उमंग के साथ जीने का संदेश है।
छात्राें काे गणवेश बांटी
रायपुर-मारवाड़ | श्री उम्मेद सेवा संस्थान सबलपुरा की ओर से रविवार को मदरसा में छात्राें काे गणवेश वितरण किया गया। इस माैके पर श्री उम्मेद सेवा संस्थान सबलपुरा के अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, राजेश कंवर, मानवेन्द्रसिंह राठौड़, स्वाति शेखावत, मौलवी हाफिज असलम रज्जाक, सदर जमाल खां, जमाल खां, मोती खां, टप्पू खां, भंवरू खां, नाथू खां, बरकत खां आदि माैजूद थे।