- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Suspicious Recruitment Found In Saajat Road Second Case Came In 3 Days In District
साेजत रोड में मिला संदिग्ध पाली में भर्ती, जिले में 3 दिन मेंे सामने अाया दूसरा केस
कोरोना का खाैफ
काेराेना वायरस के डर से लगभग 50 साल पुराने शहर के सबसे बड़े शीतला माता मेले पर कलेक्टर दिनेशचंद जैन ने राेक लगा दी है। इसके साथ ही मेले की तैयारियाें पर शनिवार शाम विराम लग गया। कलेक्टर का कहना है कि राज्य सरकार के निर्देश पर वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सभी स्कूल, काॅलेज, कोचिंग सेंटर, मदरसे, जिम एवं सिनेमाघर 30 मार्च तक बंद रखे जा रहे हैं। तब एेसे मेले कैसे भर सकते हैं, जिसमें एक साथ हजाराें लाेग एकत्रित हाेते हैं। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, शनिवार देर शाम तक इस निर्देश काे लेकर सभापति रेखा राकेश भाटी ने सहमति नहीं जताई है। भास्कर से हुई बातचीत में उन्हाेंने बताया कि बरसाें से मेले की परंपरा चली अा रही है। यदि बादशाह का मेला, ढूंढाेत्सव जैसे बड़े कार्यक्रम हाे सकते हैं ताे मेला भरने में क्या दिक्कत है। उन्हाेंने रविवार काे कलेक्टर से मिलकर निवेदन करने की बात कही है।
पहले तिथि बढ़ाई, अब रद्द : शीतला सप्तमी रविवार काे थी। ज्याेतिषियाें के अनुसार रविवार कड़ा वार माना जाता है अाैर इस दिन माताजी की पूजा नहीं हाेती है। इसकाे लेकर सभापति रेखा भाटी ज्याेतिषाचार्य पंडित शंभूलाल शर्मा से मिली थी। उन्होंने साेमवार काे मेला भराने का मुहूर्त सुझाया था। इधर, शनिवार शाम काे प्रशासन ने मेला ही रद्द कर दिया गया।
रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान के चुनाव स्थगित
फालना | रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान चुनाव कमेटी की आपात बैठक चुनाव कमेटी के अध्यक्ष चैनसिंह चौहान पूर्व सरपंच सिन्दरली की अध्यक्षता में हुई। कोषाध्यक्ष सुखसिंह खंगारोत ने बताया कि बैठक में कोरोना वायरस को लेकर सरकार की ओर से जारी अलर्ट के बाद रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान फालना के नवनिर्मित हॉल का उदघाटन व चुनाव कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उद्घाटन 22 मार्च व अध्यक्ष के चुनाव 29 मार्च को होने थे। इन दोनों कार्यक्रम को कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लेकर स्थगित कर दिए हैं, इनकी नई तिथि की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।
7 दिवसीय सम्मेदशिखरजी यात्रा निरस्त की
श्री शांतिनाथ जैन सेवा संस्थान की अाेर से 22 मार्च काे पाली से जाने वाली सात दिवसीय सम्मेदशिखरजी यात्रा काे निरस्त कर दिया गया है। अायाेजन समिति के जीतू बाेथरा व विकास संचेती ने बताया कि काेराेना वायरस के बढ़ते संक्रमण काे देखते हुए कलेक्टर दिनेशचंद जैन के निर्देशन में ये निर्णय लिया गया है। इस यात्रा में साै से अधिक शहराें के 1100 यात्री शामिल हाेने थे अाैर 15 मार्च से पंचान्हिका महाेत्सव भी शुरू हाेने वाला था।
साेमनाथ मंदिर में मास्क लगाकर अाने का अाग्रह
साेमनाथ महादेव मंदिर प्रबंधन ने काेराेना की राेकथाम के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंदिर में पाेस्टर लगाकर दर्शन के लिए अाने वाले श्रद्धालुअाें काे मास्क लगाकर अाने का अाग्रह किया है। पुजारी दीपक रावल ने बताया कि हम खुद की रक्षा करेंगे ताे महादेव भी हमारी रक्षा करेंगे।
हम राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई कर रहे हैं। शीतला माता मेले सहित जिले के सभी मेलाें काे नहीं भरने के निर्देश हैं। काेराेना वायरस के संक्रमण काे राेकने के लिए ये जरूरी भी है। अायाेजक व लाेग जागरूक हाेकर सावधानी बरतें। शीतला माता की पूजा ताे हाेगी, लेकिन मेला नहीं भरा जाएगा।
- दिनेशचंद जैन, कलेक्टर
मेले की परंपरा काे खत्म नहीं किया जा सकता है। ये लाेगाें की भावना से जुड़ा हुअा है। बड़े अायाेजन हाे ही रहे हैं। शीतला माता मेले भराने काे लेकर रविवार काे कलेक्टर से मिलकर उनसे निवेदन किया जाएगा।
- रेखा राकेश भाटी, सभापति
इधर, तीन दिन मेंे सामने अायादूसरा संदिग्ध, सैंपल जोधपुर भेजे
साेजत राेड | जिले में तीन दिन में दूसरा काेराेना संदिग्ध सामने अाने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। शनिवार काे साेजत राेड निवासी एक युवक काे संदिग्ध मानते हुए बांगड़ अस्पताल के अाइसाेलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसके स्वाब के सैंपल जांच के लिए जाेधपुर भेजे गए हैं। 38 वर्षीय युवक 21 फरवरी काे दुबई से लाैटा था। इसके बाद तीन दिन जयपुर में रुका, वहां से साेजत राेड पहुंचा। बीसीएमअाे डाॅ.एनके विजयवर्गीय ने बताया िक 5 दिन पहले जुकाम व खांसी की शिकायत के बाद युवक शनिवार काे साेजत राेड स्थित अस्पताल पहुंचा। वहां से पूरी हिस्ट्री लेने के बाद उसे बांगड़ अस्पताल भेजा गया। इसकी जांच रिपाेर्ट रविवार तक अाने की संभावना है। इधर, युवक के परिजनाें अाैर अासपास रहने वाले लाेगाें की चिकित्सा विभाग ने स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। इससे पहले पाली में भी एक संदिग्ध युवक काे भर्ती किया गया था। उसकी जांच रिपाेर्ट सामान्य अाई है।
भर्ती मरीजाें काे मास्क लगाकर रखने के निर्देश
पाली. काेराेना वायरस काे लेकर बांगड़ अस्पताल के एमसीएच भवन में अाने वाली हर महिला काे मास्क उपलब्ध करवा कर उन्हें लगाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। गायनिक विभाग के एचओडी डाॅ. बालगोपाल भाटी ने बताया कि काेराेना काे लेकर अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हाे गया है। नवजात बच्चों व माताओं काे बचाने के लिए मास्क दिए जा रहे हैं।