पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bar News Rajasthan News Take Paytm Qr Code To Become A Friend Of An Elderly Person Remove 1 Lakh From The Account

बुजुर्ग का दोस्त बन पेटीएम क्यूआर कोड लिया, खाते से निकाले ‌~1 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर | देवनगर थाना इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ शातिर ने अॉनलाइन ठगी कर खाते से एक लाख रुपए पार कर लिए। पाल लिंक रोड पर रहने वाले राजेंद्र कुमार जैन (65) की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे अनजान व्यक्ति ने फोन कर खुद को उनका पुराना मित्र बताते हुए बातों में उलझाने लगा। जब राजेंद्र कुमार ने नाम पूछा तो शातिर ने बात को घुमा दिया, लेकिन नाम नहीं बताया। शातिर ने उनसे कहा कि वो किसी से रुपए मांगता है, लेकिन पेटीएम वो काम में नहीं लेता। आप चाहें तो पेटीएम के जरिए आपके खाते में रुपए आएंगे। इस पर राजेंद्र कुमार ने विश्वास कर पेटीएम का क्यूआर कोड शातिर को बता दिया। कुछ ही देर बाद उसके खाते में दस हजार रुपए भी आ गए। राजेंद्र कुमार को उस पर विश्वास हो गया। इसके बाद शातिर ने कहा कि कुछ रुपए और आएंगे, इसके लिए लिंक भेज रहा हूं। शातिर ने एक के बाद एक कुल सात लिंक भेजे, जो उन्होंने स्वीकार कर लिए।
खबरें और भी हैं...