‘एक विलन 2’ की कास्ट में शामिल हुईं तारा सुतारिया **
सिंगर की भूमिका में...
**
Áदिशा पाटनी के बाद तारा सुतारिया भी ‘एक विलन 2’ की कास्ट में शामिल हुई हैं। तारा एक प्रशिक्षित सिंगर भी हैं। फिल्म में वे एक ओपेरा सिंगर की ही भूमिका में नजर आएंगी। मोहित सूरी कहते हैं...‘म्यूजिशियन की बारीकियों को जानने में पूरी जिंदगी लग जाती है, लेकिन किस्मत से तारा ने अपनी पूरी जिंदगी इसकी ट्रेनिंग ली है। एक फिल्ममेकर को और क्या चाहिए।’ ये फिल्म इसी साल जून में शूटिंग के लिए फ्लोर पर जाएगी और अगले साल 8 जनवरी को रिलीज होगी।