पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News The Dead Body Of Mp39s Youth Has Been Lying In Marchery For Three Days Could Not Identify It

तीन दिन से माेर्चरी में पड़ा है एमपी के युवक का शव, नहीं हाे सकी शिनाख्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली | गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के कीरवा नदी पुलिया पर किसी वाहन की चपेट में अाने से एक युवक की माैत हाे गई। यह घटना गत 11 मार्च की है, जिसके बाद से पुलिस ने शव काे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मगर तीन दिन बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। गुड़ा एंदला थानाधिकारी चंद्रसिंह के अनुसार कीरवा नदी पुलिया पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया, मौके पर मौजूद लोग उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल ले गए, जहां उसका दम टूट गया। मृतक के हाथ पर अजब सिंह व प्रिया लिखा हुआ है। उसके लाल शर्ट व आसमानी पेंट पहनी हुई है। उसकी आयु करीब तीस से पैंतीस साल है और रंग गेहुंआ है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों ने बताया कि वह मध्यप्रदेश जाने का कह रहा था।
खबरें और भी हैं...