पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sojat News Rajasthan News The Emperor39s Royal Ride 750 Fort Goolal To Arabi Spend

बादशाह की शाही सवारी : 750 किलाे गुलाल से बंटी अरबाें की खर्ची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवारी में ये रहा खास

{पहली बार सवारी 30 मर्करी लाइटाें की राेशनी में निकली।

{कराेड़ाें की बजाय इस बार अरबाें में खर्ची बंटी।

{काेराेना के डर से पुलिसकर्मियाें के साथ लाेग मास्क बांधे रहे।

{खर्ची लेने वालाें में महिलाअाें की संख्या ज्यादा देखी गई।

80 साल पहले बने थे बीरबल, भासा के नाेहरे में इनकी तस्वीर लगी है। यहां बीरबल तैयार हाेता है अाैर इनके दर्शन के बाद सवारी में शामिल हाेने जाता है।

इधर, काेराेना का खाैफ : शोभायात्रा में गश्त के दौरान मास्क लगाकर पहुंचे पुलिसकर्मी

ये हैं पहचान बाबा

_photocaption_सोजत सिटी | शहर में बुधवार को विभिन्न समाज के गेर दल नृत्य करते हुए दुर्ग पहुंचे। इस दाैरान काेराेना वायरस का खाैफ भी साफ नजर अाया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी भी मास्क पहनकर पहुंचे।*photocaption*

_photocaption_पाली | बादशाह की सवारी बुधवार काे शान से निकली। धानमंडी से रवाना हुए शाही लवाजमे में ट्रैक्टर ट्राॅली पर बनाए गए तख्त पर सवार बादशाह व शहजादे ने लगभग 750 किलाे गुलाल उड़ाकर खर्ची बांटी। ध्वज लेकर अागे चल रहे बीरबल ने घूमर (ध्वज के चाराें अाेर चक्कर लगाकर) लेते हुए खर्ची बांटी। गुलाल से सड़कें लाल हाे गई। लाेग खर्ची पाने काे हाथ उठाए खड़े रहे। जिसकाे नहीं मिली वह सड़क से, दुकानाें के शटर से या फिर अपने या दूसराें के कपड़ाें पर लगी गुलाल काे झटककर कागज की पूड़ी में बांधकर साथ ले गया। ये खर्ची शगुन के रूप में घराें में अाैर दुकानाें की तिजाेरी में रखी जाएगी। गुरुवार काे बाजार खुल जाएंगे। -विस्तृत पेज 16 पर*photocaption*
खबरें और भी हैं...