पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaitaran News Rajasthan News The Master Mind Of The Naqbajan Gang Came To The Village To Celebrate Holi The Police Seized And Arrested

होली मनाने गांव आया था नकबजन गिरोह का मास्टर माइंड, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैतारण के ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के मामले में मास्टर माइंड तथा जिले का कुख्यात नकबजन गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जैतारण थाना पुलिस ने उसे एक ठिकाने पर दबिश देकर दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस दल को देखकर वहां से फरार होने का प्रयास भी किया, मगर कामयाबी नहीं मिली। आरोपी के खिालफ जैतारण वृत्त के थानों में पूर्व में भी 9 मामले दर्ज है। उससे इलाके में हुई चोरी तथा नकबजनी की वारदातों के बारे में सघनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इलाके में हुई कई अन्य वारदात में भी इसका हाथ हो सकता है। पूर्व में इसकी गैंग में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में बंद है।

एसपी राहुल कोटाेकी ने बताया कि जैतारण शहर में गत 19 जनवरी की रात में कुछ लोगों ने मिलकर सुरेश सोनी पुत्र रामलाल सोनी की ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी इस दुकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गए थे। इस मामले का राज खोलने के लिए जैतारण डीएसपी सुरेश कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में विशेष पुलिस दल का गठन किया था। दल में शामिल पुलिसकर्मियों ने मुखबिरों से जुटाई सूचना तथा साइबर तकनीक के जरिए गत 11 मार्च को ही चैनाराम पुत्र पारसाराम बावरी, निवासी बलुंदा, मनोहर पुत्र केवलराम बावरी निवासी निंबोल तथा मनोहर पुत्र छीतरराम बावरी निवासी टूंकड़ा को गिरफ़्तार कर लिया था। यह आरोपी वर्तमान में जेल में है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि इन गैंग का मास्टर माइंड मुन्नाराम बावरी है। वह ही चोरी तथा नकबजनी की वारदात की पूरी योजना बनाकर अपने साथियों के साथ अंजाम देता है।
गुरुवार को उक्त आरोपी मुन्नाराम बावरी को आरोपी के एक ठिकाने पर होने की सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे क्षेत्र में हुई अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है। टीम में एसआई महावीरप्रसाद, एएसआई रामखिलाड़ी, कांस्टेबल देवेंद्रसिंह, दिलीपसिंह, नीरज शर्मा, रमेश, सतीशसिंह, राकेश कुमार, संजयसिंह तथा सुशील का योगदान रहा। साइबर सेल के रमेश का भी सहयोग रहा।

पाली. नकबजन गिराेह का मास्टरमाइंड मुन्नाराम बावरी।

इन थानों में आरोपी वांछित, कई अन्य वारदात खुलने की भी उम्मीद

आरोपी के खिलाफ जैतारण में 5, आनंदपुर कालू में 4 मामलों में वांछित रहा है। वह इस इलाके का कुख्यात नकबजन होने के साथ ही हाईवे से गुजरने वाली ट्रकों व अन्य बड़े वाहनों से भी सामान चोरी में महारथ हासिल है। पुलिस का मानना है कि आरोपी की कई अन्य मामलों में भी संलिप्तता सामने आई है। इसकी तस्दीक की जा रही है।
खबरें और भी हैं...