पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News The Movement Of The Indus City Came Out With A Steady Step

सधे कदमाें के साथ निकला सिंधु नगर का पथ संचलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता | पाली

शहर में सिंधु नगर तरुण व्यवसायी शाखा द्वारा रविवार काे पथ संचलन निकाला गया। उसके बाद शाखा के वार्षिकाेत्सव का आयोजन किया गया। पाली नगर संघचालक दिलीप मेहता ने बताया कि शाखा द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों के पांच गण, एक ध्वजवाहिनी और दो घोष के गण पथसंचलन में शामिल हुए। संचलन रामनगर तीसरी गली से प्रारंभ होकर रामनगर की दूसरी गली व पहली गली से होते हुए, अग्रसेन भवन, संत कंवरराम धर्मशाला, झूलेलाल मंदिर, सिंधी कॉलोनी, सत्यनारायण मार्ग, पानी दरवाजा, श्रीनाथजी की पोल, पल्लीवालों का बास, महावीर उद्योग नगर, रामदेव रोड, खेतारामजी की चक्की, श्रीआईमाता मंदिर हाेते हुए पुनः संघ गंतव्य स्थान पर पहुंचा। संचलन के पश्चात वार्षिकोत्सव हुअा, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन, योग, व्यायाम एवं दंड प्रयोग आदि किए गए। पथ संचलन का रास्ते में जगह-जगह पर लाेगाें ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वंदे मातरम अाैर भारत माता की जै के जयकारे भी लगाए गए। पथ संचलन के बाद हुए वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि सोहनलाल उपाध्याय और मुख्य वक्ता जिला प्रचारक विपुल कुमार रहे। इस माैके उपाध्याय ने स्वयंसेवकों को साधुवाद देते हुए कहा कि जब संचलन नगर से गुजरता है तो नगरवासियों के हृदय में देशभक्ति का भाव उत्पन्न होता है। विपुल कुमार ने संघ की अब तक की यात्रा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

पूरे रास्ते बेसहारा गाेवंश काे खदेड़ती रही पुलिस : पुलिस काे सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया था लेकिन रास्ते में जगह-जगह पर इतने बेसहारा गाेवंश दिखाई दिए कि पुलिस उनकाे हटाने में ही लगी रही। लाेगाें ने कहा कि ये ताे हमारे राेज का काम है।

पाली. रामदेव राेड से निकलता पथ संचलन।
खबरें और भी हैं...