पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News The Notice Created A Stir Among Entrepreneurs Seeking Help From Congress Leaders For Government Support

नोटिस से उद्यमियों में मचा हड़कंप, सरकार से सहयोग के लिए कांग्रेस नेताओं से मदद मांगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनजीटी के आदेश पर राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की तरफ से लामेला तकनीक की फैक्ट्रियों में निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमितताओं के बाद 10 लाख का जुर्माना लगाने का नोटिस जारी करने से उद्यमियों में हड़कंप का माहौल है। शहर की ऐसी 52 इकाइयों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया गया है। रविवार को इन उद्यमियों ने सीईटीपी फाउंडेशन के सभाकक्ष में बैठकर चर्चा की। बाद में कांग्रेस नेताओं से सहयोग मांगा। सोमवार को यह उद्यमी पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ से मदद मांगने के लिए जोधपुर जाएंगे।

जानकारी के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण मंडल की तरफ से तीन दिन तक सघन निरीक्षण के बाद पहले 95 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया था। अब लामेला तकनीक वाली कुल 97 फैक्ट्रियों में से 52 फैक्ट्री संचालकों को नोटिस जारी कर उनसे कहा गया है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ एनजीटी के निर्देशों के अनुरूप कम से कम 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाए। मजेदार बात तो यह है कि इन फैक्ट्रियों में सभी शहर के बड़े उद्यमी है। तीन पूर्व सीईटीपी अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा दो निदेशकों की फैक्ट्रियां भी शामिल है। पहली बार प्रदूषण मंडल की ऐसी सख्ती ने समूचे उद्योग जगत के समक्ष बड़ा संकट पैदा कर दिया है। भारी जुर्माना से बचने के लिए रविवार सुबह सीईटीपी फाउंडेशन में पहुंचे इन उद्यमियों ने अपने बचाव को लेकर चर्चा की। इसके बाद वे नगरपरिषद के पूर्व सभापति केवलचंद गुलेच्छा से मिलकर मुख्यमंत्री के समक्ष उद्यमियों का पक्ष रखकर उनसे जुर्माना में छूट दिलाने का आग्रह किया। बाद में सोमवार को पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ से भी मिलने का निर्णय लिया। जोधपुर में यह सभी 52 उद्यमियों के साथ ही शहर के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे।

पाली. बैठक में जुर्माना राशि काे लेकर चर्चा करते उद्यमी।
खबरें और भी हैं...