- Hindi News
- National
- Rani News Rajasthan News The Robber39s Broker Turns Out To Be Her Real Husband
लुटेरी दुल्हन का दलाल ही निकला उसका असली पति
दोनों पिता-पुत्री बनकर करते थे ठगी
रेलवे कॉलोनी पुलिस ने जिस लुटेरी दुल्हन रानी मिश्रा उर्फ सुनीता शुक्ला और दलाल शंकर दुबे उर्फ रामफूल शुक्ला को गिरफ्तार किया था, वे असल में पति-प|ी निकले। दोनों 20 साल से पति-प|ी के रूप में रह रहे हैं और 10 वर्षों से इस धंधे में लिप्त हैं। दोनों के 18 साल की बेटी भी है। दोनों पर कोई शक इसलिए नहीं कर पाता क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है। रानी की उम्र 40 वर्ष है, जबकि शंकर की उम्र 70 वर्ष। इसका फायदा उठाकर दोनों खुद को पिता-पुत्री बताते और ठगी व धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों ने पूछताछ में बताया कि शंकर दुबे उर्फ रामफूल शुक्ला की पहले एक प|ी थी, जिसकी मौत के बाद शंकर दुबे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। उसने बाद में अपने से करीब 30 साल छोटी रानी मिश्रा उर्फ सुनीता शुक्ला से शादी कर ली। रानी ने शादी के बाद दो बच्चों को जन्म दिया। एक बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बेटी की उम्र वर्तमान में 18 साल है। रानी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा है कि उसे शंकर ने ही इस काम में धकेला था। दोनों पिछले 10 वर्षों से लोगों को चूना लगा रहे थे।