- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News The Two Brothers Died In An Accident Without Death
बिनावास हादसे में घायल दोनों भाइयों ने दम तोड़ा
जोधपुर जिले के बिलाड़ा सरहद में होली से एक दिन पहले 8 मार्च को बिनावास सड़क हादसे में गंभीर घायल बाबरा निवासी दो सगे भाइयों ने बुधवार रात को अंतिम सांस ली। जोधपुर में उपचाराधीन दोनों भाइयों की मौत के बाद गांव में शोक पसर गया। गुरुवार को दोनों के शव बाबरा पहुंचे। इस दौरान समूचे ग्रामवासियों ने गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार बाबरा गांव के रेगरों का बास निवासी उमेश 22 पुत्र ओमप्रकाश छोटा भाई दिलीप रेगर 19 पुत्र ओमप्रकाश अपनी बहिन कविता के साथ 7 मार्च को छोटे भाई दिलीप रेगर को खासी व जुकाम होने पर उसे इलाज करवाने जोधपुर गए थे। वापस 8 मार्च सुबह बाबरा लौटते वक्त बिनावास गांव के पास ट्रक व बस की टक्कर हो गई, जिसमें उमेश व दिलीप गम्भीर घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान दोनों भाइयों ने बुधवार रात्रि मे दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद परिवार मे दो बहिनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ओमप्रकाश के परिवार मे दो पुत्रियां व दो पुत्र थे।
बाबरा में होली के कार्यक्रम निरस्त, चूल्हे भी नहीं जले : बताया जाता है कि हादसे में दोनों भाइयों की मौत के बाद होली के बाद गांव में होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है। बुधवार को ही दोनों के निधन होने की सूचना गांव में पहुंचने के बाद समूचा गांव मृतक के परिजनों को संभालने में लग गए।
दिलीप मौर्य
उमेश मौर्य